{"_id":"67115186fa23e61eec00e8b6","slug":"urs-started-from-milad-sharif-blessings-will-rain-for-three-days-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117789-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मिलाद शरीफ से शुरू हुआ उर्स, तीन दिनों तक बरसेगी रहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मिलाद शरीफ से शुरू हुआ उर्स, तीन दिनों तक बरसेगी रहमत
विज्ञापन
अछल्दा। हजरत मोहब्बत शाह बाबा की दरगाह पर उर्स की शुरुआत हो गई है। अगले तीन दिनों तक कई आयोजन होंगे। उर्स का आगाज मिलाद शरीफ से हुआ। इसमें उलेमाओं ने दीन के रास्ते पर चलने की हिदायत दी।
अछल्दा कस्बा के नगरिया रोड स्तिथ हजरत मोहब्बत शाह बाबा का 41वां उर्स बुधवार की शाम से शुरू हुआ। पहले दिन मजार शरीफ के गुस्ल और कुरानख्वानी के बाद फातिहा पढ़कर तीन दिवसीय उर्स का आगाज हुआ। रात में मीलाद शरीफ का आयोजन हुआ, जिसमें हाफिजों ने खुदा और नबी की शान में नात और मनकबत पढ़कर जलसे में रौनक बढ़ाई।
उर्स में मध्य प्रदेश से आए खुसूसी मेहमान कारी मुकीम अब्दुल समद ने जलसे में खिताब करते हुए कहा कि नबी पाक के बताए रास्ते पर चलना ही मुसलमान का दीन है। पांच वक्त की नमाज हर मुसलमान पर फर्ज है। इसको अदा करने में बिलकुल कोताही न करें।