{"_id":"ae68e05e1204ab4cc4c788773cbe029b","slug":"up-out-of-smart-cities-expressed-oppose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी स्मार्ट सिटी से बाहर, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी स्मार्ट सिटी से बाहर, जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के प्रथम चरण में यूपी को बाहर किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए यूपी की उपेक्षा कर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा के नेेतृत्व में शहर के मंडी समिति पर एकत्रित हुए संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए पहली सूची में देश भर के बीस शहरों के जारी किए गए नामों में यूपी के शहरों का नाम गायब होने पर विरोध जताया। नारेबाजी करते हुए छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसंख्या व क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रांत है बावजूद इसके केंद्र की एनडीए सरकार इसकी उपेक्षा कर रही है।
स्मार्ट सिटी में यूपी का नाम शामिल न होना केंद्र की भेदभाव नीति प्रदर्शित कर रही है। छात्र सभा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री से गुहार लगाई की यूपी ने आपको 71 सांसद दिए है। उसके बावजूद यूपी के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यूपी में स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर का चयन किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में राघव ठाकुर, हरीओम यादव, अनुरुद्ध पाल, अंकित, सचिन, जयहिंद, अनुज, उपेंद्र, अनुराग, सोनू गौतम, राजवीर यादव, प्रिंस, शोभित मौजूद रहे।