फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   up news,auraiya news,auraiya,bright sunshine

Auraiya News: यमुना पुल का कंपन जांचने के लिए खोदी गई सड़क

Thu, 22 Dec 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
up news,auraiya news,auraiya,bright sunshine
पुल की ऊपरी सतह की खुदाई करते मजदूर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना नदी पुल की जांच के तीसरे दिन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट एंड डिजाइन कंसलटेंसी (आईडीडीसी) कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने पुल की सड़क के मध्य में होने वाले कंपन की स्थिति का निरीक्षण किया। पुल के ज्वाइंटरों से होने वाले कंपन को जांच के लिए ऊपरी हिस्से की सड़क खोदी गई। जल्द ही टीम निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को विशाखापट्टनम की आईडीडीसी टीम ने यमुना नदी पुल की सड़क के मध्य में कंपन की स्थिति की जांच करते हुए ऊपरी परत को हटवाए जाने की जरूरत बताई। इधर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी पुल की जर्जर स्थिति का जायजा लेने के बाद उसकी ऊपरी परत को खुदवाने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

आईडीडीसी टीम के इंचार्ज लिंकित ने बताया कि पुल की आधी से अधिक सड़क जर्जर हालत में है। इसकी ऊपरी परत को हटवाया जाना जरूरी है। इसके बाद ही कंपन की स्थिति का सही से आकलन हो सकेगा। इधर, टीम ने कई वाहनों के गुजारने के साथ कंपन की स्थिति बारीकी से परखी। बताया कि सड़क की सतह के दिख रहे सरिया व जिन स्थानों पर गड्ढे हैं, उनसे पुल को कोई दिक्कत नहीं है। इसको भरवाने से ही काम चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि पुल की सड़क की ऊपर की सतह की खेदाई कराई जा रही है। जिन ज्वाइंटर पर समस्या ज्यादा है वहां ज्वाइंटर की स्थिति की जांच की जाएगी। टीम की ओर से जांच रिपोर्ट मिलने पर उसी अनुसार इस्टीमेट भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed