फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   up news,auraiya news,auraiya

पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नौ, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार खर्च कर सकेंगे ढाई लाख

Tue, 08 Nov 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
up news,auraiya news,auraiya
औरैया। आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिकतम नौ लाख रुपये, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ढाई लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। वहीं नाम निर्देशन पत्रों तथा जमानत की धनराशि का भी निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव निर्वाचन की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इनकी सरगर्मी बढ़ने लगी है। अगले माह में प्रस्तावित इस चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य, जमानत की धनराशि व व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका सदस्य पद के लिए दो लाख व नगर पंचायत सदस्य पद के लिए 50 हजार खर्च कर सकेंगे। पालिकाध्यक्ष के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 500 तथा जमानत धनराशि 8000 व अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला प्रत्याशियों के लिए यह धनराशि क्रमश: 250 व चार हजार निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 250 व 5000 जमानत धनराशि तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला प्रत्याशियों के लिए 125 व ढाई हजार रुपये जमानत धनराशि निर्धारित है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 200 रुपये व जमानत धनराशि 2000 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला प्रत्याशियों के लिए 100 रुपये तथा जमानत धनराशि 1000 रुपये तय है।
नगर पंचायत सदस्य के अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 100 रुपये व दो हजार रुपये जमानत धनराशि, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला प्रत्याशियों के लिए 50 रुपये तथा जमानत धनराशि एक हजार रुपया निर्धारित है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय रावेंद्र सिंह ने बताया कि आयोग ने नामांकन, जमानत व चुनाव खर्च निर्धारित कर दिया है। विभाग मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed