फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: horrific road accident in Auraiya, innocent ran after the father, bus crushed him

यूपी: औरैया में भीषण सड़क हादसा, पिता के पीछे दौड़ा मासूम, रोड पार करते समय बस ने कुचला, मौत

Fri, 03 Sep 2021 04:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Sep 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
UP: horrific road accident in Auraiya, innocent ran after the father, bus crushed him
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे पर पिता के पीछे दौड़ कर रोड पार कर रहे चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जालौन चौरोहे पर किराए के मकान में रहने वाला राजवीर शुक्रवार दोपहर रोड पार कर सामान लेने जा रहा था। उसके पीछे उसका चार वर्ष का बेटा दीपक भी पीछे से दौड़ कर चल पड़ा।
विज्ञापन


राजवीर रोड पार कर चुका था, लेकिन बेटा रोड पार कर ही रहा था, तभी जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मौके  पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed