फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   30-year-old Instagram blogger falls for 75-year-old man.

Auraiya News: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल

Thu, 15 Oct 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
30-year-old Instagram blogger falls for 75-year-old man.
रामसुगर के साथ रानी राजपूत। स्रोत: वीडियो
सहायल। प्यार उम्र नहीं देखता, इस बात को सच साबित करती एक अनोखी प्रेम कहानी औरैया और सहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध रामसुगर को औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय चर्चित इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से मोहब्बत हो गई। उम्र के इस पड़ाव पर परवान चढ़े प्यार को अब दोनों ने शादी के बंधन में तब्दील करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन

वृद्ध रामसुगर ने बताया कि रानी राजपूत का उनके घर पिछले दो वर्षों से लगातार आना-जाना था। रामसुगर की पुत्री राधा खुद एक यूट्यूबर है और रानी उनके घर अक्सर वीडियो शूट करने आती थीं। राधा के साथ वीडियो शूटिंग के दौरान ही रानी का रामसुगर के घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे मुलाकातों का यह सिलसिला प्यार में बदल गया। करीब सात वर्ष पूर्व रामसुगर की पत्नी का निधन हो चुका है इसके बाद अब उन्हें अपना हमसफर रानी राजपूत के रूप में नजर आया है। बेटी राधा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व औरैया में उनके पिता रामसुगर और इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की सगाई हुई। इस सगाई का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ वह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। परिजन के अनुसार इस रिश्ते को आधिकारिक रूप से आगे बढ़ाते हुए जल्द ही दोनों पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी की सभी रस्में और तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed