{"_id":"61a3df53c5488861ae7ad321","slug":"up-a-horrific-road-accident-in-auraiya-car-rammed-into-a-dumper-death-of-three-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: औरैया में भीषण सड़क हादसा, डंपर में घुसी कार, तीन मासूमों की मौत, मधुबनी से जा रहे थे गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: औरैया में भीषण सड़क हादसा, डंपर में घुसी कार, तीन मासूमों की मौत, मधुबनी से जा रहे थे गुरुग्राम
Mon, 29 Nov 2021 01:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:33 AM IST
सार
बिहार के जिला मधुबनी के थाना लखनौर के पाली गांव निवासी संजय (33) पत्नी पुनिया देवी (30) तथा बालक प्रिंस 13 वर्ष, बच्ची साक्षी 7 वर्ष और 5 माह के पुत्र कार्तिक के साथ निजी कार से गुरुग्राम जा रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र से गुजरने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें यूपीडा की एंबुलेंस ने मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो का उपचार चल रहा है। बिहार के जिला मधुबनी के थाना लखनौर के पाली गांव निवासी संजय (33) पत्नी पुनिया देवी (30) तथा बालक प्रिंस 13 वर्ष, बच्ची साक्षी 7 वर्ष और 5 माह के पुत्र कार्तिक के साथ निजी कार से गुरुग्राम जा रहे थे।
वह गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कार सीताराम (35) निवासी जिला मधुबनी चला रहा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे एरवाकटरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 135 पर कार डंपर से जा घुसी। जिसमें कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार पर स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। यूपीडा की एंबुलेंस से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों बच्चों प्रिंस, कार्तिक और साक्षी की मौत हो गई। संजय और पुनिया का इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में आईसीयू में इलाज चल रहा है।
जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं चालक को मामूली चोटें आई थीं जिसकी वजह से उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर उनके परिवारीजन भी रविवार को सैफई पहुंचे हैं।