{"_id":"69a9c4ef08e7e9034a08c0d2","slug":"under-suspicious-circumstances-a-teenager-committed-suicide-by-hanging-herself-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140784-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
फोटो-30-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद गांव के लोग। संवाद
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मंतला भीखेपुर गांव में बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालात में खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम से माैके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मंतला भीखेपुर निवासी गोविंद सिंह की बेटी राधिका बृहस्पतिवार को किसी बात से आहत होकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों ने खेत में आम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे के सहारे राधिका को लटका देखा। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।
पुलिस जांच में आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं राधिका की माैत से नौ वर्षीय भाई दीपांशु बदहवास रहा। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।