फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled trolley overturned to save child, 14 injured

बच्चे को बचाने में अनियंत्रित ट्राली पलटी, 14 लोग घायल

Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trolley overturned to save child, 14 injured
फोटो04एयूआरपी-17- घायल रानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल/मुरादगंज (औरैया)। फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह नैभरपुर के पास शादी समारोह से लौट रहे जनातियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क पर आए बच्चे को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालकर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने छह लोगों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी महावीर सिंह की बेटी गीता की शादी मंगलवार को मुरादगंज स्थित पांडेय पैलेस में थी। बुधवार को बेटी की विदाई के बाद करीब 25 परिजन और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर प्रतापपुर वापस जा रहे थे। फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर नैभरपुर के पास अचानक एक बच्चा बीच सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

उसे बचाने में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर और ट्रॉली सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। इससे ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार सभी लोग दब गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर लो दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दे दी। ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उठाकर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। इस हादसे में 14 घायल हुए हैं। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अनीता, मनोज, आयुष, बबली, राजेश्वरी व शशि को सैफई रेफर कर दिया। उधर ट्राली पलटते ही ट्रैक्टर चालक भाग गया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

घायलों में कानपुर नगर के मकनपुर थाना क्षेत्र के बलिया बुजुर्ग गांव निवासी राजेश्वरी (50) पत्नी रामचंद्र, अतीस (3) पुत्र वासुदेव, गीता (35) पत्नी सुरेंद्र, इटावा जिले के रितौर गांव निवासी बेबी (36) पत्नी ब्रजेश, कुमकुम (12) पुत्री ब्रजेश, रानी पत्नी गंगाराम, सहार थाना क्षेत्र के सुखमपुर गांव निवासीगण छोटेलाल पुत्र नाथूराम, व उनकी पत्नी मधु, तुर्कीपुर-रमपुरा गांव निवासी अनीता पत्नी राजेश, बेला थाना के परसे का पुरवा गांव निवासी शशि पत्नी सतेंद्र, अजीतमल क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बबली पत्नी रमेश आयूष पुत्र शिवकुमार, कीर्ति पुत्री रमेश तथा कानपुर देहात के बहादुर पुर रसूलाबाद निवासी मनोज (35) पुत्र मनीराम आदि लोग शामिल हैं।

फोटो04एयूआरपी-18- घायल शशी। संवाद

फोटो04एयूआरपी-18- घायल शशी। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो04एयूआरपी-19- घायल मनोज। संवाद

फोटो04एयूआरपी-19- घायल मनोज। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed