फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two villagers clash over goat entering field, 15 injured

Auraiya News: खेत में बकरी जाने को लेकर भिड़े दो गांवों के लोग, 15 घायल

Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two villagers clash over goat entering field, 15 injured
अयाना। खेत में बकरी जाने को लेकर शनिवार देर शाम को पाकर का पुरवा व फरिहा गांव के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, इसमें दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
फरिहा निवासी मोहित सेंगर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम को वह अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान पाकर का पुरवा निवासी जय प्रकाश पाल, इंदल पाल, महारूप पाल, तहसीलदार अपनी बकरियों का झुंड उसके खेत में खड़ी फसल में चराने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर लोग मौके पर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

इसी बीच आरोपियों के साथी अंकित पाल, शिवम पाल, सुनील, राजा, पान सिंह, अंकेश, पंकज आदि लोग कुल्हाड़ी व धारदार हथियार लेकर आए और उसके, उसके साथी संतोष भदौरिया, विपिन, भानुप्रताप, निहाल, किशोर, सोनू, लल्लू के ऊपर हमला कर दिया। इससे वह सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से तेज सिंह पाल की बेटी दीप्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम को वह खेतों पर शौच के लिए गई थी। वहां मौजूद फरिहा निवासी मोहित सिंह, निहाल सिंह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देते हुए उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
शोर सुन बचाने आए भतीजे अंकित के सिर में भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी मार दी। इसी दौरान फरिहा के आकाश, शैलेंद्र सिंह, राजा सिंह, 15 अन्य लोगों व निहाल सिंह ने अपने ट्रैक्टर से प्रह्लाद सिंह, रणजीत सिंह, हरवंश को कुचलने का प्रयास किया। वे लोग जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी भाभी जगवती देवी, वीर सिंह, गुड्डी देवी को भी पीट कर घायल कर दिया।

आरोपी विपिन ने उसके बकरे के सिर में डंडा मारकर मार डाला। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। विवाद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed