{"_id":"65cfb8daa74c668d470bb0a4","slug":"two-uncontrolled-cars-collide-with-divider-on-expressway-two-injured-auraiya-news-c-12-1-knp1080-583988-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित दो कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित दो कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की माइल संख्या 138 पर गुरुवार आधी रात को लखनऊ की ओर से आ रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वहीं पीछे से आ रही टाटा टिगोर कार भी बाएं तरफ डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दो लोग घायल हो गए।
सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा कर्मी व चौकी प्रभारी उमरैन हरकेश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल दो लोगो को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से सैफई भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक संतकुमार पटेल ने बताया कि गुरुवार रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की माइल संख्या 138 पर थानाक्षेत्र की सीमा के नगला दौलत गांव के पास दुर्घटना की सूचना मिली।
घायल गोरखपुर थाना खोशपार क्षेत्र के सहारा स्टेट निवासी रवि कृष्णा पांडेय व कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी आयुष तिवारी को घायलावस्था में उपचार के लिए यूपीडा की एंबुलेंस की मदद से सैफई भेजा गया। तो वहीं इनोवा सवार मथुरा के मोहल्ला बोर नगर निवासी राहुल सिंह, वृदावन के पत्थरपुरा निवासी शशांक व मथुरा के ब्रह्मकुंड निवासी गोपाल कृष्णा को हल्की चोट आई। उन्हें स्वयं दूसरी गाड़ी मंगवाकर घर भेजा गया। दोनों वाहन लखनऊ की ओर से आ रहे थे। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराए थे।