फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two teenagers who went with youths are missing.

Auraiya News: युवकों संग गईं दो किशोरियां लापता

Mon, 11 May 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers who went with youths are missing.
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो किशोरियां लापता हो गईं। पुलिस को उनकी लोकेशन इटावा रेलवे स्टेशन पर मिली है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा शनिवार को कस्बा निवासी 15 वर्षीय सहेली के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। सुराग न लगने पर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जब कस्बे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों किशोरियां दो अज्ञात युवकों के साथ बाइक पर घूमती हुई दिखाई दीं। जांच में पता चला है कि किशोरियों ने इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचकर किसी अनजान नंबर से अपने परिचित को फोन किया था और रुपये भेजने की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस की एक टीम इटावा स्टेशन और आसपास के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जल्द दोनों को परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed