{"_id":"6941a32ff672b63f540b06b0","slug":"two-shops-suspended-two-served-notices-over-irregularities-in-fertilizer-stock-auraiya-news-c-211-1-aur1006-136216-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खाद स्टॉक में अनियमितता पर दो दुकानें निलंबित, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खाद स्टॉक में अनियमितता पर दो दुकानें निलंबित, दो को नोटिस
Tue, 16 Dec 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22 - खाद की दुकान पर जांच करतीं एसडीएम गरिमा सोनकिया। स्रोत:प्रशासन
औरैया। जिले में मंगलवार को तीनों तहसील क्षेत्रों की 14 दुकानों की जांच की गई। खाद के स्टॉक में अनियमितता पर दो दुकानों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही दो दुकानदारों को नोटिस थमाए गए। खाद के छह नमूने भी भरे गए।
डीएम के निर्देश पर खाद की दुकानों की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कृषि व अन्य विभागों के अधिकारियों की टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार को टीमों ने खाद की 14 दुकानों की जांच की। इस दौरान औरैया में पाठक ट्रेडर्स व भदौरिया खाद भंडार पर खाद के स्टाॅक में अनियमितता पाई गई। इस पर दोनों की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
अजीतमल के बाबरपुर में बिहारीजी खाद भंडार मौके पर नहीं मिले। इस पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। इसी तरह भीखेपुर स्थित दुबे खाद भंडार पर रेट व स्टॉक बोर्ड न लगाए जाने पर दुकानदार को चेतावनी देते हुए अफसरों ने नोटिस जारी किया। दुकानों से छह नमूने भी भरे गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि रबी सीजन को देखते हुए 14 दुकानों को जांचा गया है। उर्वरक के छह नमूने भी भरे गए हैं। जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।