फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two parties clash in Chakroad dispute, 12 injured

Auraiya News: चकरोड के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 घायल

Tue, 13 Aug 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash in Chakroad dispute, 12 injured
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव कुडरी पुर्वा में चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हुए। जिसमें एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


कुडरी पुर्वा गांव में खेत से निकले चकरोड को लेकर उदय नरायन और लिटिल के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने पर जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष से उदय नारायण, रणविजय, दलवीर और दूसरे पक्ष से लिटिल, अनुराग, शिवम समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक की हालत को गंभीर बताते हुए कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। एक-दूसरे पर गाली गलौज करने व मारपीट करने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दोषी अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पूर्व प्रधान समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed