{"_id":"67f021efdc5bb007ef0b5826","slug":"two-health-and-wellness-centers-received-enques-certificate-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124325-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को मिला एनक्वेस सर्टीफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को मिला एनक्वेस सर्टीफिकेट
Fri, 04 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सर्वे के दौरान भासौन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मौजूद अधिकारी व टीम।
- फोटो : सर्वे के दौरान भासौन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मौजूद अधिकारी व टीम।
औरैया। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) की उपयोगिता रंग ला रही है। शासन स्तर से इनके अवलोकन की अच्छी रिपोर्ट सामने आ रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने के मामले में जिले के दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने एनक्वेस सर्टीफिकेट जारी किया है।
जनपद में 18 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं। पिछले साल एनक्वेस सर्वे में जगजीवन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के मामले सर्टीफिकेट दिया गया था। इस बार फिर से सर्वे हुआ तो दो और सेंटरों को यह तमगा मिल गया है।
कंचौसी बाजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) आदेश कुमार के नेतृत्व में सात मानकों पर बेहतर काम पाया गया है।
वहीं भासौन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ साहिल को भी सर्वे टीम ने सराहा है। दोनों ही सेंटर गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, कुष्ठ रोग, टीबी, आयुष्मान कार्ड, दवा वितरण समेत सात मानकों पर खरे उतरे हैं। पिछले माह यह सर्वे किया गया था। विभाग ने इस उपलब्धि को लेकर दोनों सीएचओ को बधाई भी दी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि भासौन व कंचौसी बाजार के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को एनक्वेस सर्टीफिकेट भारत सरकार ने जारी किया है। यह बड़ी उपलब्धि है। इन सेंटरों पर बेहतर हुई स्वास्थ्य सेवाओं का यह परिणाम है।