फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two dead bodies have not been identified, one has been cremated

Auraiya News: दो मृतकों की शिनाख्त नहीं, एक का अंतिम संस्कार

Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two dead bodies have not been identified, one has been cremated
दिबियापुर। पिछले 72 घंटे के अंतराल में हुईं सड़क व रेल दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसे में मंगलवार को जीआरपी ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शेरगढ़ घाट पर उसका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

दूसरे वृृद्ध की भी अब तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि नियम के तहत 72 घंटे तक शिनाख्त का मौका होता है। यह मियाद बुधवार को पूरी होगी।

23 मई की रात करीब 10 बजे पाता रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर चंपारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेंद्र नागर ने बताया कि उसके दाहिने हाथ पर सतीश चंद पत्नी शीतला देवी लिखा है। 72 घंटे बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

वहीं शनिवार की देर शाम दिबियापुर के समाधान पुरवा चौराहे के पास करीब 60 वर्षीय एक वृद्ध की अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद मौत हो गई थी। वृद्ध ने लाल रंग की कमीज व काले रंग की पैंट पहन रखी थी। अब तक शिनाख्त नहीं हुई है। एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed