फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two cows died due to cold in cow shelter, Village Development Officer suspendedTwo cows died due to cold in cow shelter, Village Development Officer suspended

Auraiya News: गोशाला में ठंड से दो गायों की मौत, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two cows died due to cold in cow shelter, Village Development Officer suspendedTwo cows died due to cold in cow shelter, Village Development Officer suspended
फोटो-30-गोशाला में निरीक्षण करतीं एसडीएम गरिमा सोनकिया। संवाद
फोटो-30-गोशाला में निरीक्षण करतीं एसडीएम गरिमा सोनकिया। संवाद
विज्ञापन

एसडीएम बिधूना को बीबीपुर गोशाला में मिलीं खामियां
-प्रधान को भी अधिकार सीज का नोटिस
बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। विकास खंड एकरवाकटरा की ग्राम पंचायत बीबीपुर में संचालित गोशाला में दो गायों ने ठंड से दम तोड़ दिया। बुधवार को गोशाला में जांच करने पहुंचीं एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया ने अपनी रिपोर्ट में भी ठंड से मौत की पुष्टि की है। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ग्राम प्रधान को अधिकार सीज करने का नोटिस और बीडीआे व पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
बीबीपुर की गोशाला में गोवंशों की मौत का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेकर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम बिधूना को जांच के आदेश दिए थे। आदेश पर बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे ही एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया गोशाला में जांच करने पहुंचीं। यहां एक दिन पहले ही दो गोवंशों की मौत की बात सामने आई।
विज्ञापन

वहीं गोशाला में ठंड से बचाव और अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं मिली। दो गोवंश बीमार भी मिले, जिसमें एक ठंड लगने से और दूसरा सड़क हादसे के कारण घायल हुआ था। परिसर में ही गंदा पानी भरा था, उसे पीने से भी गोवंशों के बीमार होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में भूसा और चारे की भी कमी मिली। इतना ही नहीं गोवंशों के शव को दफनाया भी नहीं गया था। एसडीएम ने बताया कि ठंड से गोवंशों की मौत हुई है, उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। सख्ती के चलते बीबीपुर के ग्राम विकास अधिकारी अनुज कुमार को निलंबित कर दिया गया।
वहीं ग्राम प्रधान मालती देवी को भी अधिकार सीज करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने सभी बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित गोशालाओं का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
वहीं, गोशालाओं में व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी बीडीओ की है तो वहीं पशुओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार देने की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी की है। डीएम ने एरवाकटरा के बीडीओ संजीव कुमार पांडेय को पर्यवेक्षण में शिथिलता और दायित्वों के निर्वाह में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्ट दी है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी एरवाकटरा डॉ. दिलीप कुमार को पूर्व में डीएम की ओर से दिए गए आदेशों की अवहेलना और लापरवाही बरतने के आधार पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।


बीडीओ भी निरीक्षण करने पहुंचे

गोशाला में साढ़े 11 बजे के बाद बीडीओ संजीव कुमार पांडेय भी निरीक्षण करने पहुंचे। लेकिन, तब तक एसडीएम के सामने अव्यवस्थाओं और लापरवाही की पोल खुल चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed