{"_id":"6979013b15324782090a17ce","slug":"two-cars-collided-on-the-highway-while-trying-to-save-a-dog-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138551-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कुत्ते को बचाने में हाईवे पर टकराईं दो कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कुत्ते को बचाने में हाईवे पर टकराईं दो कारें
Tue, 27 Jan 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो-4-हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव जनेतपुर के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा बच गया। अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में दो कारें टकरा गईं। गनीमत रही कि कार सवारों को चोट नहीं आई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को हाईवे से हटवाया। हादसा सुबह करीब सवा नौ बजे हुआ।
औरैया निवासी रजत शुक्ला वैगनआर कार से औरैया से कानपुर जा रहे थे। गांव जनेतपुर के पास अचानक सड़क पर कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने में अचानक रजत ने ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही बलेनो कार बेकाबू होकर वैगनआर के पिछले हिस्से से टकरा गई।
गनीमत रही कि हादसे में दोनों कार के चालकों को चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
टायर फटने कार पलटी, दो घायल
औरैया। बिहार के भोजपुर निवासी सनी कुमार अपने साथी प्रयागराज के रामपुर कलां निवासी चंदन यादव के साथ मंगलवार को कार से गौतम बुद्ध नगर जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे सदर कोतवाली के गांव चिरहुली के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से पैर टूटने के कारण चंदन को सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटा दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। (संवाद)