फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Diarrhea is rising rapidly among children.

Auraiya News: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा डायरिया

Fri, 11 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea is rising rapidly among children.
मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चे। संवाद
औरैया। बदलते मौसम के साथ बच्चों में डायरिया तेजी से बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अस्पताल आने वाले बच्चों में हर दूसरे बच्चे में डायरिया के लक्षण मिल रहे हैं। लगातार दस्त और उल्टी के कारण कई बच्चों में पानी की कमी हो रही है, जिसके चलते 30 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। इसके अलावा अन्य मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। हर दिन करीब तीन से पांच हजार के बीच मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें दस्त, उल्टी और कमजोरी की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक है। कुछ मरीजों का रक्तचाप कम होने की समस्या के साथ भी इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में बदलाव के दौरान दूषित पानी और संक्रमित भोजन के सेवन से डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों में पानी की कमी तेजी से होने से बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों ने बच्चों को साफ और उबला हुआ पानी पिलाने व ताजा भोजन कराने की सलाह दी है। दस्त होने पर बच्चे को बार-बार ओआरएस का घोल देने को कहा गया है। लगातार दस्त या उल्टी होने, बच्चा सुस्त पड़ने अथवा पेशाब कम होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सात दिन में 40 लाख की दवाओं की खपत
मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से पिछले 15 दिन में 40 लाख की दवाओं की खपत गई है। सप्ताह भर पहले तक मेडिकल कॉलेज में सीएचसी स्तर से दवा मंगवा कर काम चलाया जा रहा है। हालांकि अब दवाओं की फिर से खरीद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed