फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two bridges will be built with 7.20 crores, travel will become easier

Auraiya News: 7.20 करोड़ से बनेंगे दो पुल, सफर होगा सुगम

Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two bridges will be built with 7.20 crores, travel will become easier
औरैया। जिले में एरवाकटरा-कुदरकोट व अछल्दा-बिधूना मार्ग पर लोगों को सफर में दुश्वारी नहीं होगी। इन्हें सहूलियत देने के लिए दोनों मार्गाें पर पुल बनेंगे। नाबार्ड योजना के दोनों पुलों पर 7.20 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इससे उनका सफर बेहद सुगम होगा।
विज्ञापन

जनपद के एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर पुरहा नदी निकली है। यहां पर बना पुल काफी जर्जर है। इसी प्रकार अछल्दा-बिधूना मार्ग पर अछल्दा में नहर पर बना पुल भी जर्जर हालत में है। दर्जनों गांवों के लोग सफर भी इन्हीं पुल से करते हैं। यही नहीं बड़ी संख्या में भारी वाहन भी निकलते हैं। इससे हर समय खतरा मड़राता रहता है। स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से जन प्रतिनिधियों एवं अफसरों से इन जर्जर पुलों का निर्माण कराने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

जायज मांग देख जिला प्रशासन ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर अछल्दा में निकली नहर व एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर गुजरी पुरहा नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया था। बाद में मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। इस पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी। ऐसे में अब नाबार्ड योजना से चयनित दोनों मार्गों पर पुल बनाए जाएंगे। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर अछल्दा में नहर पर 2.20 करोड़ व एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर पुरहा नदी पर पांच करोड़ से पुल का निर्माण होगा। मंजूरी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों का निर्माण कराने की कवायद शुरू कर दी है। इनके बनने से इलाके के दर्जनों गांवों के बाशिंदों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

बिधूना-रामगढ़-दिबियापुर मार्ग पर 50 लाख से बनेगा सेतु
औरैया। बिधूना-रामगढ़-दिबियापुर मार्ग पर भी एक सेतु बनेगा। इसके निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। यहां पर पुल जर्जर होने की वजह से आवागमन में दुश्वारी होती है। स्थानीय लोगों की मांग पर प्रशासन ने नाबार्ड योजना से 50 लाख की लागत से सेतु स्वीकृत कराया है। सेतु बनने से लोगों का आवागमन में आसानी होगी।

----------

जनपद में दो पुल स्वीकृत हुए हैं। नाबार्ड योजना से चयनित दोनों पुल का निर्माण कराया जाएगा। बिधूना-रामगढ़-दिबियापुर मार्ग पर भी एक सेतु बनेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed