{"_id":"66118caa917b781e650be459","slug":"two-arrested-in-viral-video-case-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110591-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वायरल वीडियो मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वायरल वीडियो मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला। क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर का एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। इससे वह गंभीर घायल हो गई है। वीडियो वायरल होते ही थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाई और मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही घायल महिला को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया।
शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें कुछ युवक एक महिला के साथ मारपीट कर रहे थे। वीडियो थाना पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस छानबीन में जुट गई। कुछ ही देर में जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस गांव शंकरपुर जा पहुंची। पता चला कि यशोदा पत्नी प्रेमचंद के लड़के को गुड्डी पत्नी श्रीकृष्ण ने चप्पलों से मार दिया था।
दोनों के बीच जमीन का विवाद भी चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में अक्सर झगड़ा होता है। वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान यशोदा घायल हो गई थी। पुलिस ने यशोदा को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। अनिरुद्ध पुत्र प्रेमचंद की तहरीर पर मान सिंह, श्रीकृष्ण, आकाश, संतोष व एक अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज किया। साथ ही मान सिंह व श्रीकृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मारपीट का मामला दर्ज
अजीतमल। क्षेत्र के गांव कोठी कस्बा जाना निवासी लौंगश्री पत्नी बांकेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मामूली विवाद के चलते उसकी पुत्रवधू रजनी पत्नी मिथुन को अर्जुन पुत्र वीरू, राधा पत्नी वीरू, गेंदालाल पुत्र परमोली व मुला पत्नी गेंदालाल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया। साथ ही शीघ्र न्याय का आश्वासन दिया।