{"_id":"69d54eb8e6b460573c064adc","slug":"two-arrested-for-allegedly-orchestrating-a-murderous-attack-on-a-would-be-husband-due-to-a-love-affair-auraiya-news-c-214-1-knj1006-147240-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रेम प्रसंग में होने वाले पति पर कराया था जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रेम प्रसंग में होने वाले पति पर कराया था जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विशुनगढ़। ग्राम सरैया में युवक पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की होने वाली पत्नी ने ही अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी हेमराज प्रजापति ने बताया कि 30 मार्च की शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया और सरिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। घायल हेमराज की शादी आगामी 25 अप्रैल 2026 को होनी तय है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि हेमराज की होने वाली पत्नी इस शादी से खुश नहीं थी। उसने अपने मौसेरे भाई और उसके दो साथियों को हेमराज को रास्ते से हटाने के लिए भेजा था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरैया गांव के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी मौका पाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।