{"_id":"573b68ee4f1c1b6d75ac6f4c","slug":"truck-driver-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 18 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड गांव अजनपुर के पास बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
मुरैना जिले के चिनौली गांव निवासी प्रमोद शर्मा (32) पुत्र महेशचंद्र शर्मा अपने एक साथी के साथ स्कार्पियो से निजी काम से लखनऊ जा रहे थे। हाईवे रोड गांव चिनौली के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे प्रमोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने घायल को जिला में अस्पताल भर्ती कराया।
यहां पर डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने मृतक प्रमोद शर्मा के परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
डीसीएम ने बाइक सवार को कुचला
थाना क्षेत्र के याकूबपुर पुलिस चौकी के पास बेकाबू डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चलाते समय चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। कानपुर देहात जिले के गांव सौंध निवासी रामवली (35) पुत्र परशुराम मंगलवार को बाइक से बेला थाना क्षेत्र के गांव फकीरे पुर्वा अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। याकूबपुर पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।