{"_id":"62b20e6a3023205e2149c9ee","slug":"truck-broke-down-near-canal-bridge-jammed-for-10-hours-auraiya-news-knp703593068","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पुल के पास ट्रक हुआ खराब, 10 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पुल के पास ट्रक हुआ खराब, 10 घंटे जाम
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह रेल ओवरब्रिज के ऊपर वाहनों की कतार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नहर पुल के पास सोमवार रात एक ट्रक खराब होने पर औरैया-बेला मार्ग पर लगभग दस घंटों तक राहगीर और वाहन सवार जाम से जूझते रहे। इस दौरान वाहन धीमी गति से रेंगते रहे। इस दौरान लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
दिबियापुर में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक औरैया बेला मार्ग पर नो इंट्री लागू है। सोमवार देर रात लगभग 10 बजे नो इंट्री खुलते ही वाहन निकलना शुरू हुए। पहले निकलने की कोशिश में बेतरतीब तरीके से घुसे वाहनों की वजह से जाम लग गया। तभी लगभग 11 बजे एक ट्रक नहर पुल के पास आकर खराब हो गया। इससे जाम ने विकराल रूप धारण कर लिया।
वाहन सवारों ने खुद आगे आकर जाम खुलवाने का प्रयास किया पर जाम नहीं खुल सका। बरात वाहन व अन्य कार्यक्रमों में जाने वाले लोग वाहनों के साथ जाम में फंसे रहे। इस बीच पुलिस कर्मी भी पहुंच गए पर जाम नहीं खुल सका। इससे नहर पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह के समय लगभग आठ बजे नो इंट्री का समय शुरू होने पर बैरिकेडिंग लगाकर औरैया की ओर से आ रहे वाहनों को फफूंद चौराहे पर रोक दिया गया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम खुलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
सुबह लगभग नौ बजे जाम खुल सका। इसके बाद बहुत देर तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर पुल पर संकरा रास्ता होने के कारण अक्सर जाम लगता है। इससे निजात के लिए जिला प्रशासन को प्रयास करने चाहिए। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि रात में एक ट्रक नहर पुल के पास आकर खराब हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को आगे जाने से रोक दिया गया था। इसके बाद जाम खुल गया।

मंगलवार सुबह फफूंद चौराहे पर रोके गए औरैया की ओर से आने वाले वाहन। संवाद- फोटो : AURAIYA