फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Troubled farmers chased Anna cows, created chaos

परेशान किसानों ने आवारा गोवंशो को खदेड़ा, मची अफरातफरी

Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled farmers chased Anna cows, created chaos
औरैया। अन्ना मवेशियों से परेशान कस्बा सहायल व आस-पास गांवों के किसानों ने शुक्रवार को पशुओं का घेरकर इकघरा गांव होते हुए हरचंदपुर के मुख्यमार्ग पर छोड़ दिया। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप हैं कि अन्ना पशु किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं, इन पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सहायल व उसके आस-पास के गांवों के किसानों ने शुक्रवार को अन्ना पशुओं को घेर कर बेला कन्नौज मार्ग के निकट इकघरा गांव होते हुए हरचंदपुर की तरफ निकाले गए, मुख्यमार्ग पर छोड़ दिया। सैकड़ों अन्ना पशुओं को देखकर चारो तरफ अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना प्रशासन के अधिकारियों को भी दी गई। सहायल, लहरापुर, असू, अरियारी, बर्रु के किसान अन्ना पशुओं से परेशान हो चुके हैं। अन्ना पशु हजारों रुपये की लागत से तैयार फसल मिनटों में चट कर रहे हैं। आक्रोशित किसानों ने एकजुट होकर शुक्रवार को एकजुट होकर आवारा गोवंशों को घेरकर बेला मार्ग पर कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। वहीं क्षेत्र में कई दिनों से अपना डेरा जमाए लोगों को क्षेत्रीय किसानों ने अन्ना पशुओं को सौंप दिया।चरवाहों का कहना है कि वो अपने गोवंशों को लेकर वापस अपने घर जा रहे है । बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, संबंधित गांव के पंचायत सचिवों से मामले की जानकारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

किसानों और आढ़ती को नुकसान पहुंचा रहे अन्ना मवेशी
औरैया। गल्ला मंडी समिति प्रशासन की अनदेखी से मंडी परिसर में छुट्टा घूम रहे मवेशियों से आढ़ती व किसान परेशान हैं। मवेशी प्रतिदिन हजारों रुपये का गल्ला चट कर रहे हैं। नुकसान को लेकर आढ़तियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। वहीं गल्ला मंडी आढ़ती संघ भी आढ़तियों की इस समस्या को लेकर आंख बंद किए हुए है। अमर उजाला टीम ने गल्ला मंडी की पड़ताल की तो हकीकत सामने नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed