फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trouble in pits near underpass, waterlogging,

औरैयाःअंडरपास के पास गड्ढों में जलभराव, मुसीबत

Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Trouble in pits near underpass, waterlogging,
अंडरपास के गड्ढे में भरे पानी से गुजरती कार। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। फफूंद-अछल्दा मार्ग पर डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के अछल्दा अंडरपास पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे बारिश में जलभराव बना है। गड्ढों का अंदाजा न होने पर यहां से निकलने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

डीएफसी रेलवे लाइन बनने के दौरान अंडर पास का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान सड़क खराब हुई तो इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण को दी गई। विभाग ने पाता रोड पर कुछ जगह निर्माण तो कराया, लेकिन अंडरपास के पास नजरअंदाज कर दिया। इससे करीब एक साल में ही अंडरपास की सड़क काफी जर्जर हो गई और अंडरपास के मुहाने व अंदर भी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में यहां पर जलभराव हो जाता है, इससे लोगों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं रहता। यही कारण है कि दोपहिया व चौपहिया वाहन गड्ढों में फंस कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। औरैया से बिधूना होते हुए भरथना जाने का यह मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग से दिबियापुर, बाबरपुर, ऐरवाकटरा, अछल्दा, कुदरकोट के लिए लोग आते-जाते हैं। गड्ढों में वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति बनती हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि निर्माण क्यों नहीं हुआ है, इसकी जानकारी की जाएगी। जल्द ही सड़क के गड्ढे भरवाकर निर्माण कराया जाएगा।

 जलभराव होने के कारण बच कर निकलता ऑटो व बाइक सवार। संवाद

जलभराव होने के कारण बच कर निकलता ऑटो व बाइक सवार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed