{"_id":"608c49718ebc3ebd082c3adf","slug":"treatment-of-woman-lying-on-the-ground-notice-to-cms-auraiya-news-knp626155750","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में लिटाकर महिला का किया उपचार, सीएमएस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन में लिटाकर महिला का किया उपचार, सीएमएस को नोटिस
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कोविड अस्पताल में अधिकारियों को सब कुछ ठीक नजर आने से अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी हो चुकी हैं।
शुक्रवार को अस्पताल में जमीन पर लेटी महिला का उपचार किया जा रहा था। इसकी वायरल फोटो को संज्ञान में लेकर डीएम ने सीएमएस को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
कोविड अस्पताल में जमीन पर लिटा कर महिला के इलाज करने और तीमारदार के ग्लूकोज की बोतल हाथ में पकड़ने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ ही देर बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर टिप्पणी होने लगी।
अधिकारियों के निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग लगातार पर्याप्त बेड, दवा, स्टाफ होने का दम भरता रहा। ऐसे में मरीज को जमीन पर लिटाकर उपचार करने की एक फोटो ने पूरी हकीकत बयां कर दी।
विज्ञापन
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने वायरल फोटो को संज्ञान में लेते हुए सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी को नोटिस जारी किया। डीएम ने बताया कि सीएमएस को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कोविड अस्पताल में पर्याप्त बेड हैं। वायरल फोटो के संबंध ेमं जानकारी की जा रही है।
हो सकता है भर्ती होने आई महिला की गंभीर हालत को प्राथमिकता देते हुए ऑक्सीजन लगाकर अन्य इंतजाम किए जा रहे हो। हालांकि जानकारी के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।