फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformer out of order for 19 days; paddy crop on the verge of withering due to lack of irrigation.

Auraiya News: 19 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, सिंचाई न होने से सूखने की कगार पर धान

Fri, 18 Sep 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Transformer out of order for 19 days; paddy crop on the verge of withering due to lack of irrigation.
उप महाप्रबंधक को ज्ञापन देते संघर्ष समिति के पदाधिकारी। स्रोत:समिति
बिधूना। रूपपुर सहार विद्युत उपकेंद्र के पूर्वा कन्हा गांव में शिवकुमार के खेत पर लगे सबमर्सिबल का ट्रांसफार्मर पिछले 19 दिन से खराब है। ट्रांसफार्मर खराब होने से एक दर्जन से अधिक किसानों की धान की फसल की सिंचाई रुकी है। समय पर पानी न मिलने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में किसानों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


किसान गुड्डू पाल, कुंवर पाल, सुबोध तिवारी, प्रदीप तिवारी, कमलेश तिवारी, सतीश तिवारी, रामकुमार तिवारी, रामप्रकाश तिवारी, पंकज तिवारी आदि ने बताया कि करीब तीन सप्ताह से सबमर्सिबल बंद है। सिंचाई के लिए दूसरे साधन भी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में फसल को समय से पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने जल्द ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी होने के बावजूद ट्रांसफार्मर बदलने में देरी की जा रही है। हर बार एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर लगने की बात कही जाती है, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपपुर सहार विद्युत उपकेंद्र के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए पत्राचार कर उच्चाधिकारियों को कई दिन पहले की जा चुकी है। वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर सही करने के लिए सामान न होने की बात कही जा रही है। जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

कुदरकोट कस्बा समेत 20 गांवों में रात की बिजली कटौती से परेशानी

कुदरकोट। कस्बा क्षेत्र के 20 गांवों से ज्यादा के छह हजार से ज्यादा उपभोक्ता पिछले चार-पांच दिनों से रात के समय लगातार बिजली कटौती से परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात में करीब सात से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उमस और गर्मी के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन दिनों क्षेत्र के कई स्थानों पर गणेश महोत्सव भी चल रहे हैं। ऐसे में शाम के समय बिजली कटौती होने से आयोजकों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के समय बिजली कट जाने से कार्यक्रम प्रभावित होते हैं।


इसके अलावा घरों में बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग भी रातभर बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हैं। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से रात के समय हो रही अघोषित कटौती को रोकने की मांग की है। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेनलाइन में रोस्टिंग हो रही है। इसलिए समस्या आ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed