फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Training of census enumerators and supervisors begins today

Auraiya News: जनगणना के प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आज से

Thu, 16 Apr 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Training of census enumerators and supervisors begins today
औरैया। डीएम व प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व गणना के लिए नामित प्रगणकों व सुपरवाइजरों को 16 अप्रैल से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जनपद में इस कार्य के लिए 2663 प्रगणक, 446 सुपर वाइजर तथा 317 रिजर्व प्रगणक व सुपरवाइजर नामित किए गए हैं। यह लोग प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 2246 राजस्व ग्रामों, 75 गैर आबादी ग्रामों और 104 वार्डों में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य करेगें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण से पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को एचएलओ मोबाइल एप डाउनलोड कराना है। उन्होंने सभी प्रगणकों व सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि जनगणना में प्राप्त विवरण को अति गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे। गोपनीयता भंग करने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक हजार रुपये तक का जुर्माना तथा तीन वर्ष तक का कारावास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में तहसील औरैया के 245 प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 16 से 18 अप्रैल तक सुदिती ग्लोबल एकेडमी में होगा। इसी प्रकार तहसील बिधूना में रैपिड ग्लोबल स्कूल में 392 प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। तहसील अजीतमल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 245 प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद के 83 व नगर पंचायत दिबियापुर के 72 प्रगणकों व सुपरवाइजरों को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर पंचायत बिधूना के 45 प्रशिक्षणर्थियों को आरजीएस में, नगर पंचायत अछल्दा के 25 प्रशिक्षणार्थियों को आरपीजी बिधूना में, नगर पंचायत अजीतमल के 35 व अटसू के 22 प्रगणक व सुपरवाइजरों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed