{"_id":"6969302190f46dcdaa046612","slug":"trainee-doctor-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-auraiya-news-c-211-1-aur1009-137864-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसे में घायल ट्रेनी डॉक्टर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसे में घायल ट्रेनी डॉक्टर की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो-5-कुलदीप चौहान। फाइल फोटो
ककोर। ककोर बुजुर्ग गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार को कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पास में रखी पेटी में टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार ट्रेनी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एयरबैग खुलने से कार सवार बच गया। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान ट्रेनी डाॅक्टर की मौत हो गई।
हरियाणा के झज्जर निवासी कुलदीप चौहान (30) मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर थे। गांव समाधान पुर्वा के मेडिकल कॉलेज स्थित शैक्षिक भवन परिसर में बने आवास में ही वह रहते थे। बुधवार को वह गांव चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। उन्होंने ककोर बुजुर्ग स्थित पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए स्कूटी मोड़ी। इसी दौरान दिबियापुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी और पास में रखी पेटी से टकरा गई।
हादसे में कुलदीप चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एयरबैग खुलने से कार सवार बच गया। आसपास के लोगों ने घायल कुलदीप को मेडिकल कॉलेज भेजा जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस की सूचना मिलने के बाद परिजन हरियाणा से सैफई पहुंचे।
विज्ञापन
कार सवार युवक विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय का बाबू बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का इटावा में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त कार व स्कूटी को खड़ा करा लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।