{"_id":"6193f753dff68b7b3c39d238","slug":"train-civic-auraiya-auraiya-news-knp664227490","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरा मालगाड़ी का ब्रेक वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरा मालगाड़ी का ब्रेक वैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह चार बजे टूंडला से कानपुर जाने के लिए लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी का ब्रेकवेन पटरी से उतर गया। मालगाड़ी के आगे बढ़ाते ही गार्ड को इसकी जानकारी हुई। जिस पर गार्ड ने तत्काल चालक को जानकारी दी और सूझबूझ से एक हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल व रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई। ब्रेकवेन को उठाकर पटरी पर रखा गया। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
टूंडला से कानपुर जा रही केएस 42 मालगाड़ी को पाता रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन में ट्रेनें पास करने के लिए रात 12:43 बजे रोका गया था। ट्रेनें पास होने के बाद मालगाड़ी रवाना करने के लिए सिग्नल मिला तो चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया। इसी दौरान मालगाड़ी के ब्रेकवेन का पहिया पटरी से उतर गया। यह देख ट्रेन के गार्ड ने चालक व स्टेशन मास्टर को सूचना दी। आननफानन में ट्रेन को रोका गया। जानकारी पर आरपीएफ थानाप्रभारी दिनेश कुमार व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गार्ड जगदीश प्रताप ने बताया कि ट्रेन को 3:59 पर पाता स्टेशन से ग्रीन सिगनल मिला था।
इधर स्टेशन के मेट चंद्रभान मेमो मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में जैक लगाकर ब्रेकवेन को पटरी पर रखा गया। करीब दस बसे ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। ब्रेकवेन के पटरी से उतरने की जानकारी पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने लोको पायलट प्रभाकर यादव व सहायक लोको पायलट राम सिंह से बोगी उतरने का कारण पूछा। परिचालन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर नवरत्न कुमार ने बताया कि ब्रेकवेन के पटरी से उतरने से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। ट्रेन को रवाना कर दिया गाय है।