{"_id":"6159f2848ebc3e4afe62aec3","slug":"train-civic-auraiya-auraiya-news-knp6560347193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाला खुलने से 40 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाला खुलने से 40 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। दादरी से कानपुर जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बों के डाले खुल गए। जिस पर मालगाड़ी को कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। वहीं आउटर पर तीन और मालगाड़ियां भी रोकनी पड़ीं। 40 मिनट तक डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ियां खड़ीं रहीं।
दादरी से कानपुर जा रही खाली मालगाड़ी के पांच डिब्बों डाले खुलने की जानकारी पर चालक व गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने यह सूचना कंचौसी रेलवे स्टेशन भेजी। इस पर स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी को डाउन मेन लाइन पर सुबह सात बजकर 40 मिनट पर रोक लिया। मालगाड़ी के चालक व गार्ड और पोर्टर प्रभाकर ने खुले डिब्बों के डालों को तार से बांधकर दुरुस्त किया।
जिसके बाद मालगाड़ी को आठ बजकर 20 मिनट पर कानपुर की ओर रवाना किया गया। डाउन मेन लाइन में दूसरी मालगाड़ी खड़ी होने से ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया। जिसके चलते आउटर पर तीन अन्य मालगाड़ियों को रोका गया। पीछे कोई यात्री ट्रेन न होने से एक्सप्रेस ट्रेनों पर इसका असर नही पड़ा। स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार ने बताया डाला खुलने से 40 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रहीं। डाला के तारों से बांधकर मालगाड़ी रवाना की गई है।