फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traffic jams formed on both sides of the road when the boom barrier opened; several trains were delayed.

Auraiya News: बूम खुलने पर सड़क के दोनों तरफ लगा जाम, कई ट्रेन हुई लेट

Fri, 07 Aug 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 07 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams formed on both sides of the road when the boom barrier opened; several trains were delayed.
रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम।संवाद
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित अछल्दा स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार शाम जाम के कारण रेल संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। करीब 40 मिनट बाद क्रॉसिंग का बूम खुलने पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन

इसके चलते लगभग 20 मिनट तक बूम बंद नहीं हो सका। वहीं, गेटमैन ने इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी। बूम बंद न होने के कारण डाउन लाइन पर आउटर होम सिग्नल के पास कई ट्रेनों को रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को आगे-पीछे कर व्यवस्थित कराया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम 6:17 बजे क्रॉसिंग का बूम बंद कराया जा सका और रेल संचालन सामान्य होने लगा। जाम के चलते डाउन आउटर सिग्नल पर गाड़ी संख्या 04114 प्रयागराज स्पेशल फेयर (हुबली जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन) 18 मिनट तक खड़ी रही, जिसे शाम 6:20 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पीछे खड़ी गाड़ी संख्या 09602 मदार जंक्शन-पटना स्पेशल फेयर एक्सप्रेस भी लगभग 17 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ सकी। वहीं, अलीगढ़ से गोविंदपुरी जा रही 064704 फास्ट मेमू को अछल्दा रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर लिया गया, जहां उसे करीब 20 मिनट तक रोक कर पहले एक्सप्रेस ट्रेनों को निकाला गया। सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के गुजरने के बाद शाम 6:50 बजे मेमो ट्रेन को भी गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed