{"_id":"6ab960e98ccc3897e10d7775","slug":"traders-to-hold-a-mahapanchayat-on-the-7th-against-mdr-charges-on-upi-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152287-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के खिलाफ सात को महापंचायत करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के खिलाफ सात को महापंचायत करेंगे व्यापारी
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ का जनपद में आगमन हुआ। व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। रविवार को जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।
दिलीप सेठ ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई लेनदेन पर लगाए जा रहे एमडीआर शुल्क पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह फैसला व्यापारिक हितों के खिलाफ है। व्यापारी पहले से ही मंदी से जूझ रहे हैं। बाजार का 50 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन कंपनियों के कब्जे में है। शेष कारोबार शॉपिंग मॉल और मार्ट ने प्रभावित किया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर कोई भी नया कर लगाना उचित नहीं है।
प्रदेश महामंत्री ने घोषणा की कि एमडीआर कर के विरोध में सात अक्तूबर को इटावा में सभा आयोजित होगी। इसमें प्रदेश भर से 400 से अधिक पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह कर वापस नहीं लिया। तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।