{"_id":"6ab964ea89da43dce50b3184","slug":"vehicle-hits-bicycle-guard-dies-auraiya-news-c-211-1-akb1003-152328-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर, गार्ड की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर, गार्ड की माैत
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल क्षेत्र के पुरवा कुंडरी गांव निवासी छत्रपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रईस मिल में गार्ड के पद पर कार्यरत थे और रविवार को साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। असेनी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल छत्रपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर लेकर आई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान छत्रपाल पुत्र लालाराम निवासी पुरवा कुंडरी, थाना सहायल के रूप में हुई है।
छत्रपाल के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई नेत्रपाल समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। संवाद