फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traders put forward demand to increase the width of height gauge

Auraiya News: हाइटगेज की चौड़ाई बढ़ाने की व्यापारियों ने रखी मांग

Thu, 30 Nov 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Traders put forward demand to increase the width of height gauge
औरैया। दिबियापुर कस्बा स्थित नहर पुल पर लगे हाइट गेज को चौड़ा करने की मांग व्यापारी की ओर से उठाई गई है। कस्बा में लग रहे जाम का हवाला देते हुए इस दुश्वारी को दूर करने की मांग रखी गई है। मामले को लेकर गुरुवार को व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव से मिले।
विज्ञापन

व्यापारियों ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नहर पुल की जर्जर हालत को देखते हुए करीब तीन माह पूर्व हाइट गेज लगाते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। हाइटगेज का दायरा कम होने की वजह से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में रोजाना वाहनों की लंबी कतारें जाम में फंस रही है।
विज्ञापन

हाइटगेज की चौड़ाई बढ़ जाने पर जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। कस्बा में तीन जगह हाइट गेज लगे हैं। जिनका चौड़ा होना जरूरी है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के दिबियापुर अध्यक्ष अजय गुप्ता, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, संगठन के सदस्य अंशू ठाकुर समेत कई व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed