{"_id":"6793dbbe3dccd4c1360cb0bb","slug":"traders-demand-to-run-bus-from-dibiyapur-to-mahakumbh-auraiya-news-c-211-1-aur1002-121613-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: व्यापारियों ने की दिबियापुर से महाकुंभ तक बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: व्यापारियों ने की दिबियापुर से महाकुंभ तक बस चलाने की मांग
Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सूना पड़ा दिबियापुर का नव निर्मित बस स्टेशन।
- फोटो : सूना पड़ा दिबियापुर का नव निर्मित बस स्टेशन।
दिबियापुर (औरैया)। नगर के नवनिर्मित बस स्टेशन से प्रयागराज महाकुंभ के लिए कोई रोडवेज बस सेवा न होने से व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है।
उन्होंने जिला प्रशासन से दिबियापुर बस स्टेशन से भी प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोडवेज बस चलवाए जाने की मांग की है। जिससे लोगों को महाकुंभ जाने के लिए कोई परेशानी न हो। व्यापारी सुशील दुबे, धर्मेंद्र गुप्ता, मोहन लाल पोरवाल, अजय गुप्ता, धीरज शुक्ला आदि का कहना है कि बीते दिनों परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने महाकुंभ के लिए सभी जिलों के बस स्टेशनों से प्रयागराज तक बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद भी औरैया जिले के दिबियापुर बस स्टेशन से नगर व आसपास क्षेत्रों से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं की गई है। इससे लोगों में निराशा है। व्यापारियों का कहना है कि ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। ऐसे में प्राइवेट वाहन चालक आवश्यकता से अधिक किराया वसूल करने में लगे हुए हैं।
इससे यात्रियों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से नगर के बस स्टेशन से भी प्रयागराज तक सामान्य किराए पर एक बस चलवाए जाने की मांग की है।