फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor loaded with urea gets stuck in a pothole; traffic jam lasts for three hours.

Auraiya News: गड्ढे में यूरिया लदा ट्रैक्टर फंसा, तीन घंटे रही जाम की स्थिति

Wed, 02 Sep 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tractor loaded with urea gets stuck in a pothole; traffic jam lasts for three hours.
गड्ढे में फंसने के कारण उठा ट्रैक्टर का अगला हिस्सा। स्रोत: स्थानीय
अछल्दा। क्षेत्र के चिमकुनी गांव में मुख्य सड़क पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए आफत बन गया है। सोमवार शाम पानी से लबालब भरे गड्ढे का अंदाजा न मिलने के कारण यूरिया से लदा एक ट्रैक्टर उसमें धंस गया। हादसे में चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मार्ग पर करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सोमवार शाम लगभग छह बजे इटावा से यूरिया लादकर एक ट्रैक्टर सरकारी संघ भैंसोल जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर चिमकुनी गांव के पास पहुंचा सड़क पर पानी भरे बड़े गड्ढे में घुस गया। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हवा में उठ गया और ट्रॉली जमीन में धंस गई। हादसा देखते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर बीच सड़क पर फंस जाने से अछल्दा-महेवा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क के किनारे से होकर निकलना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद भी जब ट्रैक्टर गड्ढे से नहीं निकला तो रात लगभग नौ बजे दूसरा ट्रैक्टर बुलाया गया। फंसी हुई ट्रॉली से यूरिया की बोरियों को दूसरे ट्रैक्टर में पलटाया गया तब जाकर उसे गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों ने सड़क के इस गड्ढे को भरवाने और सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed