फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor collided with an old man standing on the roadside, death

Auraiya Accident: सड़क किनारे खड़े वृद्ध को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with an old man standing on the roadside, death
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

औरैया जिले के अमावता गांव में बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के अमावता निवासी रामेश्वर दयाल (65) बुधवार की शाम प्रतापपुर रोड के किनारे खड़े थे।

विज्ञापन


इसी बीच सामने की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से घायर रामेश्वर दयाल की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी पर एकत्र हुए लोगों ने मृतक की पहचान कर परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर सीओ भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed