{"_id":"577ab1934f1c1b6e697fa9f3","slug":"tourism-hotel-drill-repairing-lease","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन होटल की मरम्मत कर लीज पर देने को कवायद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन होटल की मरम्मत कर लीज पर देने को कवायद
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
पर्यटक होटल
- फोटो : अमर उजाला
औरैया। सपा सरकार में लगभग 1994 में शहर के देवकली मंदिर के पास निर्मित पर्यटक होटल के जीर्ण-शीर्ण स्वरूप को फिर से दुरुस्त कर लीज पर उठाने की कवायद शुरू कर दी गई है । इस सिलसिले में महानिदेशक पर्यटन ने डीएम कोजल्द ही प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। जिससे करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद जर्जर पड़ा पर्यटक होटल उपयोग में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में तत्कालीन विधायक डॉ. कमलेश पाठक के प्रयास के बाद औरैया में देवकली मंदिर के पास के स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके लिए मंदिर के पास की भूमि पर लाखों रुपये खर्च कर पर्यटक होटल का निर्माण कराया गया। इसी बीच सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सूबे में आई बसपा सरकार की ओर से कोई ध्यान न दिए जाने से बजट के अभाव में पूरी योजना अधर में लटक गई।
विज्ञापन
हालांकि बसपा शासन के बाद फिर से प्रदेश में सपा की सरकार बनी लेकिन आज तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। देखरेख के अभाव में लाखों रुपये से बने पर्यटक होटल की इमारत खंडहर में तब्दील हो गई। डीएम माला श्रीवास्तव की ओर से शासन को पत्र लिखकर इसका सदुपयोग किए जाने की बात कही गई। जिस पर महानिदेशक पर्यटन ने पत्र जारी कर इस पर्यटक होटल की मरम्मत कराकर इसे किसी भी प्राइवेट संस्थान को लीज पर देने को कहा है।
विज्ञापन