फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   To take jewelery and smear the narcotics

सराफ को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर ले उड़े

Sun, 13 Aug 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, औरैया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 13 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
 सराफा बाजार एक ज्वैलर्स की दुकान पर दो युवक पहुंचे और सोने के जेवर दिखाने को कहा। इसी दौरान एक ने रुमाल से दुकानदार को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे दुकानदार बेहोश हो गया और युवक करीब 70 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। होश में आने पर दुकानदार ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को बाजार में रमेश स्वर्णकार की सराफ ा की दुकान पर उसका बेटा शिवम बैठा था। दोपहर करीब 12:30 बजे दो युवक पहुंचे और उन्होंने सोने के गहने दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने सोने की अंगूठी और अन्य जेवर निकालकर बाहर रखे। इसी बीच एक युवक ने रुमाल निकालकर शिवम को नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
विज्ञापन


शिवम के बेहोश होते ही युवक जेवर लेकर फरार हो गए। जब शिवम को होश आया तो जेवर गायब देख उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार एकजुट हो गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ लालता प्रसाद शुक्ला, कोतवाली प्रभारी गुरूचरन सिंह मौके पर पहुंच गए। दुकानदार से जानकारी लेकर आसपास दुकानों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नही लग सका है। अभी दस दिन पहले ही  फ ीडर रोड पर अर्चना ज्वैलर्स से भी लुटेरे लगभग दो लाख रुपये के आभूषणों को इसी तरह लूट ले गए थे, जिनका भी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed