फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   To save the people of Braj from heavy rains, Shri Krishna raised the Govardhan mountain

भारी वर्षा से ब्रजवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत

Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
To save the people of Braj from heavy rains, Shri Krishna raised the Govardhan mountain
फोटो-01एयूआरपी- 25 कथा सुनाते व्यास व नीचे श्रीकृष्ण और राधा की वेष में युवक-युवती। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। हनुमंतपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला के वर्णन के साथ माखन चोरी और मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। कथा में सुनाया कि भारी बारिश से ब्रजवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्द्धन पर्वत उठाया था।
विज्ञापन

कथा व्यास राजीव शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद कंस ने उनको मारने के लिए राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसिनी पूतना को भेजा था। पूतना वेष बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है, लेकिन श्रीकृष्ण पूतना को मौत के घाट उतार देते है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण को मारने के सारे प्रयास कंस के असफल हो जाते है और धीरे-धीरे वे सभी राक्षसों को मार देते हैं। कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन के कार्यक्रम की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण इंद्रदेव का पूजन करने से अच्छा गोवर्द्धन पर्वत के पूजन की बात करते है। इंद्र यह सुनकर क्रोधित हो जाते हैं और भारी वर्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। तब श्रीकृष्ण ने गोवर्द्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे ब्रजवासियों को पर्वत को नीचे बुला लिया था। इंद्र देव ने हारकर एक सप्ताह के बाद बारिश बंद कर दिया था। कथा के साथ ही बाल सखाओं ने माखन चोरी कर मटकी भी फोड़ी। माखन चोर कथा सुनकर श्रोता सराबोर हुए। इस दौरान विनय यादव, अरविंद, यादव, अंशु सोनी, शिवम यादव व राजवीर यादव समेत आदि भक्त मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed