फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   To bury the two sides dispute

शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Sat, 11 Feb 2017 10:19 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 11 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
To bury the two sides dispute
विवाद के बाद गांव में इकट्ठा हुए नाथ समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 दिबियापुर थानाक्षेत्र के गांव ढिकियापुर के डेरा बंजारन में महिला का शव दफनाने के दौरान जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शव न दफनाने देने पर नाथ समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद शव को दूसरी जगह दफनाया गया।
विज्ञापन


डेरा बंजारन निवासी किरन देवी(30) पत्नी अल्लीनाथ पिछले कई दिनों से बीमार थीं। शुक्रवार की रात इनकी मौत हो गई। परिवारीजन डेरा के लोगों के साथ खाली पड़ी जगह पर अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी समय पुरानी सब्जी मंडी के कुछ लोग पहुंच गए। यह शव दफनाने का विरोध करने लगे। इन लोगों का कहना था कि यह मेरी निजी भूमि है। यहां शव नहीं दफनाने देंगे। जोगी समुदाय के लोगों का कहना था यह सार्वजनिक भूमि है। इस जगह पर वर्षों से अंतिम संस्कार किए जाते रहे हैं। मामला तूल पकड़ने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी एसपी सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी। तनाव रोकने के लिए पुलिस ने पास की खाली जमीन पर अंतिम संस्कार कराया। इसके बाद तनाव की स्थिति खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed