{"_id":"65089a77b07d2f00c40505b4","slug":"three-overhead-tanks-seven-tube-wells-will-be-built-with-rs-36-crore-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3063-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 36 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन ओवरहेड टैंक, सात नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 36 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन ओवरहेड टैंक, सात नलकूप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया/बिधूना।
बिधूना नगर के 15 वार्ड में रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को जल्द पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। शासन से स्वीकृत 36.8 करोड़ रुपये लागत से यहां नलकूप व ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय इटावा को जारी किया गया है।
नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले दो दशकों से बनी दो पानी की टंकियों से आपूर्ति की जा रही है। लगातार आबादी क्षेत्र बढ़ने से पानी की मांग बढ़ी। इधर पाइप लाइन जर्जर होने के कारण लीकेज आदि की समस्या बनी रहती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निकाय के प्रस्ताव पर जल निगम नगरीय ने कुछ माह पहले पानी की टंकी निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर भेजी थी।
शासन से हाल ही में 25 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। इसके बाद से जल निगम नगरीय ने निर्माण के लिए जमीन तलाश कर उपलब्ध कराए जाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें नगर के सूरजपुर, आंबेडकर नगर, चंदरपुर में पानी टंकी व नलकूप निर्माण कराने के लिए सहमति बनी है। इन्हीं स्थानों पर जमीन की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
बिधूना के 15 वार्डों में तीन पानी टंकी व सात नलकूप बनाने के प्रक्रिया चालू की गई है। पानी टंकी के लिए चदरपुर, आंबेडकर नगर, सुरजपुर वार्ड में जगह की तलाश नगर पंचायत बिधूना ने तेज कर दी गई है। 36.8 करोड़ के प्रस्ताव में बजट स्वीकृत हुआ है। - विमल कुमार, एई, जल निगम नगरीय इटावा
पानी टंकी निर्माण के लिए नगर पंचायत से जमीन मांगी गई है। चिह्नित किए गए तीनों वार्ड में जमीन की तलाश की जा रही है। जल निगम को जल्द जमीन उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए तहसील अधिकारियों की मदद ली जा रही है। पानी टंकी निर्माण से नगर निकाय के लोगों को काफी राहत मिलेगी और शुद्ध पानी मुहैया होने लगेगा। - आदर्श कुमार, मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष