फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three including 11 year old boy found dengue infected, treatment started

Auraiya News: 11 वर्षीय बालक समेत तीन मिले डेंगू संक्रमित, इलाज शुरू

Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three including 11 year old boy found dengue infected, treatment started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक 11 वर्षीय बालक की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सोमवार को दो युवक डेंगू के मिले हैं। डेंगू मिलने की जानकारी पर सक्रिय हुई टीम ने गांवों का सर्वे कर एडीज लार्वा खोजकर नष्ट करने के साथ बीमार लोगों का उपचार किया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कानपुर से आई एलाइजा रिपोर्ट में अजीतमल ब्लॉक के बाबरपुर कस्बा निवासी 11 वर्षीय बालक डेंगू संक्रमित निकला। जिले में अब तक 41 लोग डेंगू संक्रमित हो चुके हैं। सीएचसी अजीतमल के अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि सोमवार को गंगदासपुर निवासी युवक व बरीपुरा निवासी युवक की सीएचसी पर की गई जांच में डेंगू पाया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को टीमों ने दोनों गांवों का सर्वे किया। बरीपुरा में टीम ने 23 घरों का सर्वे किया। जिसमें उन्हें दो घरों में एडीज लार्वा मिला। साथ ही 11 लोग बीमार मिले। जिसमें दो मरीज बुखार पीड़ित हैं। गंगदासपुर में टीम की ओर से पहले ही घरों में लार्वा की खोज की जा चुकी थी। इस पर गांव में लार्वा नहीं खोजा गया। गांव में दो बुखार रोगी मिले हैं। सभी बुखार रोगियों की जांच के लिए खून के सैंपल लिए हैं। बताया कि बुधवार को टीम बाबरपुर कस्बे में मिले बालक के मोहल्ले में अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिचौली के पांचों बुखार पीड़ितों में नहीं मिला डेंगू संक्रमण
अयाना। सीएचसी अयाना के अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बिचौली में सोमवार को टीम की ओर से पांच बुखार रोगियों के रक्त सैंपल लिए गए थे। सीएचसी में की गई रैपिड जांच में किसी भी मरीज में डेंगू नहीं मिला है। बुधवार को टीम फिर से बिचौली का सर्वे करेगी। अधीक्षक ने बताया कि बिचौली में अबतक 17 बुखार रोगी मिल चुके हैं। जबकि बीते गुरुवार को बुखार ने चार वर्षीय मासूम की मौत की सूचना मिली थी। टीम गांव के बुखार रोगियों पर विशेष निगरानी कर रही है। अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी की ओपीडी में 240 मरीजों को देखा गया है। जिसमें से 70 मरीज वायरल बुखार से संक्रमित थे। जिनमें से 16 मरीजों को उपचार के लिए वार्ड में भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article