फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three Health and Wellness Centers closed for a year

Auraiya News: एक साल से बंद पड़े तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Sat, 27 Jun 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three Health and Wellness Centers closed for a year
फोटो-7- पुरवा मुले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लटका ताला।संवाद
बिधूना। सीएचसी से संबद्ध क्षेत्र के तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लगभग एक साल से बंद पड़े हैं। केंद्रों पर सीएचओ की तैनाती न होने के कारण इनमें ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी तक दौड़ लगानी पड़ रही है। छुटपुट बीमारी होने पर उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय सीएचसी के अंतर्गत संचालित 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में महू, पुरवा मुले और सिरयावा केंद्रों पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे इन केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हैं। इसके चलते आसपास के गांवों के मरीजों को प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परामर्श के लिए कई किलोमीटर दूर बिधूना व बेला सीएचसी पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद होने से उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी अस्पताल जाना पड़ता है। वहीं, सीएचसी पर मरीजों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। बिधूना सीएचसी पर प्रतिदिन करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

-----
महू, पुरवा मुले और सिरयावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ के पद रिक्त होने के कारण केंद्र संचालित नहीं हो पा रहे हैं। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। शासन स्तर से सीएचओ की नियुक्ति होते ही संबंधित केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करा दी जाएंगी।- डॉ. बीपी शाक्य, सीएचसी अधीक्षक

फोटो-7- पुरवा मुले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लटका ताला।संवाद

फोटो-7- पुरवा मुले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लटका ताला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed