{"_id":"6047b8f88ebc3ed82e4a2da6","slug":"three-arrested-in-dowry-murdr-case-auraiya-news-knp6166367117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता व मां के साथ पेट्रोल पंप मालिक भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता व मां के साथ पेट्रोल पंप मालिक भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की गोली लगने से हुई मौत के मामले में नामजद पेट्रोल पंप मालिक पति, सास व ससुर को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज है।
मोहल्ला तिलक नगर में रविवार देर रात पेट्रोल पंप मालिक प्रभात सिंह की पत्नी ज्योति की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में नामजद पति प्रभात सिंह, उसके पिता बाइक शो रूम मालिक ससुर सुधीर सिंह व सास कविता को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।
एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। गन पाउडर मिलने पर सुसाइड पर भी जांच की जाएगी। पति-पत्नी में बन नहीं रही थी। पत्नी पांच-छह माह से मायके में ही थी। एक सप्ताह पहले ही आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली कान के पीछे लगने की बात सामने आई है।