{"_id":"68acb01fb470a5d91d05a3d7","slug":"threatening-to-throw-acid-on-a-student-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130579-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्रा को दे रहे तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्रा को दे रहे तेजाब डालने की धमकी
Tue, 26 Aug 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। कोचिंग जाते समय कक्षा नौ की एक छात्रा पर कुछ युवक फब्तियां कस रहे हैं। आरोप है कि युवक उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी एक कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोपहर दो बजे कोचिंग जाने के दौरान धर्म विहार कॉलोनी निवासी अनुज भदौरिया, दिबियापुर रोड चंदपुर तिराहा निवासी कन्हैया ठाकुर व तीन अन्य युवक उसे परेशान करते हैं। एक दिन आरोपी ने रोक कर हाथ पकड़ लिया।
आरोपी ने चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। छात्रा ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग सुनाई। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)