{"_id":"6abeac9dd79f72742b0e82c4","slug":"demand-for-timely-payment-of-salary-da-arrears-bonus-and-form-16-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152541-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वेतन, डीए डिफरेंस, बोनस और फॉर्म-16 समय से दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वेतन, डीए डिफरेंस, बोनस और फॉर्म-16 समय से दिलाने की मांग
विज्ञापन
औरैया। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने वेतन और अन्य वित्तीय देयकों के भुगतान में समयबद्धता की मांग उठाई है। शिक्षक-कर्मचारियों का कहना है कि नियमित आर्थिक दायित्वों के निर्वहन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मासिक वेतन सहित अन्य देयकों का भुगतान तय समय सीमा में किया जाना जरूरी है। इस संबंध में शिक्षक-कर्मचारियों ने बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मांगें रखीं।
ज्ञापन में मांग की गई कि सभी सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों का मासिक वेतन प्रत्येक माह की एक से तीन तारीख के बीच अनिवार्य रूप से भुगतान कराया जाए। इसके अलावा महंगाई भत्ते के अंतर की धनराशि और बोनस का भुगतान संबंधित वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में कराने की मांग की गई है।
शिक्षक-कर्मचारियों ने समय से फॉर्म-16 उपलब्ध कराने की मांग भी की, ताकि वे निर्धारित समय सीमा में आयकर रिटर्न दाखिल कर सकें। ज्ञापन में कहा गया कि तीनों मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद के सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों को वेतन एवं अन्य वित्तीय देयकों का लाभ समय से मिल सके। ज्ञापन देने वालों में अशोक दुबे, संतोष पाल, सौरभ शर्मा, निर्वेश कुमार, ओमजी, अनुराग तिवारी, शिवेंद्र सेंगर, केशव शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, संजय प्रजापति, ओमजी बाजपेई सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।