फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Candidates who missed admission can enroll by October 3.

Auraiya News: दाखिले से चूके अभ्यर्थी तीन अक्तूबर तक ले सकते प्रवेश

Fri, 02 Oct 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Candidates who missed admission can enroll by October 3.
अटसू। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आईटीआई प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए एक और मौका दिया गया है। सत्र 2026-27 के एक वर्षीय और सत्र 2026-28 के दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रथम, द्वितीय या तृतीय चरण में फ्लोट होने के बाद भी किसी चरण में उच्चीकरण नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अब प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल के नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया 25 सितंबर की रात 12 बजे समाप्त हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय चरण में फ्लोट किया था, लेकिन किसी भी चरण में उनका उच्चीकरण नहीं हुआ, उनके ऑनलाइन आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर परिषद लखनऊ की ओर से संदेश भेजा जाएगा। संदेश मिलने के बाद अभ्यर्थियों को उच्चीकरण का प्रिंटआउट निकालकर संबंधित संस्थान में पहुंचना होगा। प्रवेश एक से तीन अक्तूबर तक होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश के समय बुलावा पत्र, ऑनलाइन आवेदन की प्रति, सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनकी छायाप्रतियां, अंतिम शिक्षण संस्था की मूल टीसी, पुलिस जांच संबंधी ऑनलाइन आवेदन की प्रति और चार फोटो लाना अनिवार्य होगा। नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि जो अभ्यर्थी संस्थान से अपना नाम हटवाना चाहते हैं, वे 27 से 29 सितंबर तक संस्थान कार्यालय में लिखित प्रार्थना पत्र देें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed